भूकंप: सबसे शक्तिशाली भूकंपों ने मचाई तबाही, गांवों और शहरों का हुआ विनाश

म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के तेज़ झटकों से धरती हिल गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई, जिसका केंद्र म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र में था। भूकंप के झटके थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक सहित चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। इस आपदा में मांडले में स्थित इरावदी नदी पर बना ऐतिहासिक अवा ब्रिज ध्वस्त हो गया

भूकंप प्राकृतिक आपदाओं में सबसे विनाशकारी होता है। इतिहास में कई ऐसे भूकंप आए हैं, जिन्होंने लाखों लोगों की जान ली और कई शहरों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। आइए जानते हैं, दुनिया के सबसे ताकतवर भूकंपों के बारे में।


भूकंप का पहला रिकॉर्ड कब और कहां मिला?

इतिहास में सबसे पहला भूकंप 1831 ईसा पूर्व में चीन के शांदोंग प्रांत में दर्ज किया गया था। यह भूकंप कितना शक्तिशाली था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन इसे लेकर प्राचीन अभिलेखों में उल्लेख मिलता है।


दुनिया का सबसे शक्तिशाली भूकंप

22 मई 1960 को चिली में दुनिया का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 9.5 (MW) मापी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मची।


अमेरिका में सबसे बड़ा भूकंप

अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 28 मार्च 1964 (गुड फ्राइडे) को आया था, जिसकी तीव्रता 9.2 थी। यह भूकंप अलास्का के प्रिंस विलियम साउंड क्षेत्र में दर्ज किया गया था।


नेपाल का विनाशकारी भूकंप (2015)

25 अप्रैल 2015 को नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने देश को हिला कर रख दिया।

  • 9,000 से अधिक लोग मारे गए, और 23,000 से ज्यादा लोग घायल हुए
  • इसका केंद्र नेपाल के लामजंग जिले से 38 किमी दूर था।
  • यह 81 वर्षों में नेपाल में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

इससे पहले 1934 में बिहार-नेपाल क्षेत्र में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 10,600 लोग मारे गए थे


भारत में सबसे खतरनाक भूकंप

1950 असम-तिब्बत भूकंप

भारत में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप 15 अगस्त 1950 को असम और तिब्बत क्षेत्र में आया था।

  • इसकी तीव्रता 8.7 मापी गई थी।
  • इस आपदा में करीब 1500 लोगों की मौत हुई थी

1934 बिहार-नेपाल भूकंप

15 जनवरी 1934 को बिहार में 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने पूरे राज्य को हिला दिया।

  • करीब 10,000 लोग मारे गए
  • कई शहर और गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए।

1905 कांगड़ा भूकंप

1905 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।

2001 भुज भूकंप

26 जनवरी 2001 को गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जो देश के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक था

  • 20,000 से अधिक लोग मारे गए

लाखों घर तबाह हो गए, और कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BDnews55.com